Get App

Kahan Packaging के IPO ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, SME सेगमेंट में मिला अब तक का सबसे अधिक सब्सक्रिप्शन

Kahan Packaging IPO: कहन पैकेजिंग का इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) SME सेगमेंट में सुपर-डुपर हिट साबित हुआ है। कंपनी को बोली के अंतिम दिन 8 सितंबर तक 690 गुना अधिक बोलियां मिली। यह किसी भी SME IPO को मिली अब तक की सबसे अधिक बोली है। पहले दिन से ही इस IPO को लेकर निवेशक टूट पड़े थे। कहन पैकेजिंग का IPO 6 सितंबर को खुला था

Moneycontrol Newsअपडेटेड Sep 08, 2023 पर 10:11 PM
Kahan Packaging के IPO ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, SME सेगमेंट में मिला अब तक का सबसे अधिक सब्सक्रिप्शन
Kahan Packaging IPO: कंपनी अपने शेयरों का अलॉटमेंट 13 सितंबर को करेगी

Kahan Packaging IPO: कहन पैकेजिंग का इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) SME सेगमेंट में सुपर-डुपर हिट साबित हुआ है। कंपनी को बोली के अंतिम दिन 8 सितंबर तक 690 गुना अधिक बोली मिली। यह किसी भी SME IPO को मिली अब तक की सबसे अधिक बोली है। पहले दिन से ही इस IPO को लेकर निवेशक टूट पड़े थे। कहन पैकेजिंग का IPO 6 सितंबर को खुला था। BSE पर मौजूद आंकड़ों के मुताबिक, कंपनी ने अपने IPO के तहत 7.2 लाख शेयरों को बिक्री के लिए रखा था, जिसके बदले में उसी 49.67 करोड़ इक्विटी शेयरों के लिए बोलियां मिली थीं। इस तरह कंपनी का आईपीओ करीब 689.92 गुना सब्सक्राइब हुआ है।

पैकेजिंग सॉल्यूशंस मुहैया कराने वाली इस कंपनी की योजना अपने IPO के तहत 5.76 करोड़ रुपये जुटाने की है। IPO में सबसे अधिक बोली रिटेल निवेशकों ने लगाई है। उन्होंने अपने लिए आरक्षित शेयरों का करीब 1,044.8 गुना सब्सक्राइब किया है। वहीं हाई नेटवर्थ इंडीविजुअल (HNIs) कैटेगरी में कंपनी को 416.2 गुना अधिक बोली मिली है।

मुबंई मुख्यालय वाली इस पूरी कंपनी का इश्यू साइज 7.2 लाख शेयरों का था। इसमें से उसने 40,000 इक्विटी शेयरों को मार्केट मेकर के लिए आरक्षित रखा था। वहीं बाकी 6.8 लाख शेयरों में से आधे शेयर रिटेल निवेशकों और बाकी आधे शेयर HNI के लिए आरक्षित रखा गया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें