Get App

KFin Technologies IPO: देश के सबसे बड़े रजिस्ट्रार की आईपीओ लाने की तैयारी, 2400 करोड़ के इश्यू को सेबी की मंजूरी

KFin Technologies IPO: केफिन टेक्नोलॉजीज को 2400 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए बाजार नियामक सेबी (SEBI) से मंजूरी मिल चुकी है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Nov 10, 2022 पर 3:59 PM
KFin Technologies IPO: देश के सबसे बड़े रजिस्ट्रार की आईपीओ लाने की तैयारी, 2400 करोड़ के इश्यू को सेबी की मंजूरी
KFin Technologies IPO: फाइनेंशियल सर्विसेज प्लेटफॉर्म और देश के सबसे बड़े रजिस्ट्रार एंड ट्रांसफर एजेंट (RTA) केफिन टेक्नोलॉजीज आईपीओ लाने की तैयारी कर रही है।

KFin Technologies IPO: फाइनेंशियल सर्विसेज प्लेटफॉर्म और देश के सबसे बड़े रजिस्ट्रार एंड ट्रांसफर एजेंट (RTA) केफिन टेक्नोलॉजीज आईपीओ लाने की तैयारी कर रही है। कंपनी को 2400 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए बाजार नियामक सेबी (SEBI) से मंजूरी मिल चुकी है। न्यूज एजेंसी पीटीआई को सूत्रों के हवाले से यह जानकारी मिली है।

केफिन टेक्नोलॉजीज ने सेबी के पास आईपीओ के लिए इस साल 31 मार्च को पेपर्स जमा किए थे। सूत्रों ने बताया कि सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने कंपनी को आईपीओ लाने की मंजूरी दे दी है। इसके शेयरों की लिस्टिंग बीएसई और एनएसई पर हो सकती है।

ज्वाइनिंग के लिए भारत से कनाडा हुआ था शिफ्ट, दो दिन में ही Meta ने कर दी छंटनी, आईआईटियन अब नए जॉब की तलाश में

ऑफर फॉर सेल का है पूरा इश्यू

सब समाचार

+ और भी पढ़ें