Kross Ltd IPO: क्रॉस लिमिटेड का इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) आज 9 सितंबर से बोली के लिए खुल गया है। यह गाड़ियों के पार्ट्स बनाने वाली देश की प्रमुख कंपनियों में से एक है। कंपनी के पास ट्रेलर एक्सल और सस्पेंशन असेंबली सहित अपने प्रोडक्ट की एक लंबी सीरीज है, जिसका इस्तेमाल कमर्शियल व्हीकल औरर कंज्यूमर ट्रैक्टर्स इंडस्ट्रीज में होता है। कंपनी ने 228 से 240 रुपये प्रति शेयर के भाव पर अपना IPO लॉन्च किया है। 240 रुपये प्रति शेयर के ऊपरी भाव पर, आईपीओ का साइज 500 करोड़ रुपये आता है। वहीं कंपनी का मार्केट कैप करीब 1,548 करोड़ रुपये बैठता है।
