Get App

IPO से पहले पूंजी जुटाने की तैयारी में Mamaearth, SoftBank सहित कई इनवेस्टर्स से चल रही बातचीत

इस महीने की शुरुआत में Mamaearth को आईपीओ के लिए SEBI की इजाजत मिली थी। मामाअर्थ ने पिछले साल दिसंबर में सेबी के पास आईपीओ के लिए अप्लिकेशन भेजा था। कंपनी आईपीओ में 400 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी करेगी, जबकि ओएफएस के तहत प्रमोटर्स और इनवेस्टर्स 4.68 करोड़ रुपये के शेयर बेचेंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 24, 2023 पर 4:54 PM
IPO से पहले पूंजी जुटाने की तैयारी में Mamaearth, SoftBank सहित कई इनवेस्टर्स से चल रही बातचीत
मामाअर्थ की पेरेंट कंपनी Honasa Consumer Private Ltd ने पूंजी जुटाने के बारे में कुछ बड़े इनवेस्टर्स से बातचीत की है। इनमें SoftBank, GIC (सिंगापुर के सॉवरेन वेल्थ फंड) और कतर इनवेस्टमेंट अथॉरिटी शामिल हैं।

Mamaearth 12-15 करोड़ रुपये की पूंजी जुटाना चाहती है। इसके बाद कंपनी IPO पेश करेगी। इससे कंपनी के कुछ निवेशकों को अपनी हिस्सेदारी बेचने का मौका मिलेगा। मामाअर्थ की पेरेंट कंपनी Honasa Consumer Private Ltd ने पूंजी जुटाने के बारे में कुछ बड़े इनवेस्टर्स से बातचीत की है। इनमें SoftBank, GIC (सिंगापुर के सॉवरेन वेल्थ फंड) और कतर इनवेस्टमेंट अथॉरिटी शामिल हैं। मामाअर्थ अपनी 1.5 अरब डॉलर की वैल्यूएश पर यह पूंजी जुटाना चाहती है। मामाअर्थ मुनाफा कमाने वाली कंपनी है। सूत्रों ने बताया कि मामाअर्थ के फाउंडर्स वरूण और गजल अलघ कुछ निवेशकों को कंपनी के आईपीओ में अपनी हिस्सेदारी बेचने का मौका देना चाहते हैं। लेकिन, कुछ निवेशक आईपीओ से पहले अपनी हिस्सेदारी बेचना चाहते हैं।

मामाअर्थ में इन निवेशकों ने लगाए हैं पैसे

प्राइवेट इक्विटी डेटा प्रोवाइडर Tracxn के मुताबिक, मामाअर्थ के शुरुआती निवेशकों में Stellaris Venture Partners, Fireside Ventures, Suhail Sameer, Kunal Bahl और Rohit Bansal शामिल हैं। सुहैल समीर BharatPe के पूर्व एग्जिक्यूटिव हैं। कुणाल बहल का संबंध स्नैपडील से है। सूत्र ने बताया कि अभी फंड जुटाने की बातचीत शुरुआती अवस्था में है। इस बारे में पूछने पर मामाअर्थ ने कुछ बताने से इनकार कर दिया। सॉफ्टबैंक, फिडेलिटी, GIC और QIA को भेजे गए सवालों के जवाब नहीं मिले।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें