Get App

IPO की होने वाली है बारिश, 15 से ज्यादा कंपनियां लाइन में; बजट से पहले के दो माह होने वाले हैं हाउसफुल

आने वाले दो सप्ताह में प्राइमरी मार्केट में IPO की बाढ़ देखी जा सकती है। इस दौरान करीब 10,000-12,000 करोड़ रुपये जुटाने की कोशिश की जाएगी। डोम्स इंडस्ट्रीज का 1200 करोड़ रुपये का पब्लिक इश्यू 13 से 15 दिसंबर तक बोली लगाने के लिए खुला रहेगा। 1 फरवरी को अंतरिम बजट पेश होने से पहले प्राइमरी मार्केट में हलचल तेज रहने वाली है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Dec 07, 2023 पर 4:47 PM
IPO की होने वाली है बारिश, 15 से ज्यादा कंपनियां लाइन में; बजट से पहले के दो माह होने वाले हैं हाउसफुल
2024 के अप्रैल-मई में आम चुनाव हो जाने के बाद जुलाई माह में फुल बजट पेश किया जाएगा।

Upcoming IPOs: प्राइमरी मार्केट की हलचल फिलहाल रुकने नहीं वाली है। बल्कि अगले दो माह यह हलचल तेज होने वाली है। वजह, दिसंबर और जनवरी में 15 से ज्यादा कंपनियों के IPO दस्तक देने वाले हैं। चूंकि साल 2024 में आम चुनाव होने वाले हैं, इसलिए 1 फरवरी को फुल बजट के बजाय अंतरिम बजट पेश होगा। इस बजट से पहले करोड़ों रुपये के IPO के साथ कंपनियां शेयर बाजार में लिस्ट होने के लिए कतार में हैं।

इस लिस्ट में 1200 करोड़ रुपये के Doms Industries IPO, 1500 करोड़ रुपये के India Shelter Finance Corporation IPO, 1,000 करोड़ रुपये के Inox India IPO, 1350 करोड़ रुपये के Muthoot Microfin IPO, 1000 करोड़ रुपये के Apeejay Surrendra Park Hotels IPO के साथ-साथ Jana Small Finance Bank IPO और Medi Assist Healthcare Services IPO के नाम प्रमुख हैं।

इसके अलावा 400 करोड़ रुपये के Suraj Estates IPO, करीब 200-300 करोड़ रुपये के Motison Jewellers, Mukka Proteins IPO; Happy Forgings IPO, 100-125 करोड़ रुपये के RBZ Jewellers IPO, Allied Blenders and Distillers IPO, 900 करोड़ रुपये के Innova Captab IPO, Enviro Infra Engineers और EPack Durables के IPO के भी बजट 2024 से पहले आने की उम्मीद है। 2024 के अप्रैल-मई में आम चुनाव हो जाने के बाद जुलाई माह में फुल बजट पेश किया जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें