Get App

Tata Play IPO: टाटा प्ले के आईपीओ को सेबी की मंजूरी, लेकिन इस कारण से बताने को कोई भी डिटेल्स नहीं उपबल्ध, पहली बार हुआ ऐसा

Tata Play IPO: टाटा स्काई यानी टाटा प्ले के आईपीओ को सेबी की मंजूरी मिल चुकी है। इस आईपीओ को सेबी की मंजूरी मिल चुकी है लेकिन आईपीओ से जुड़ी कोई डिटेल्स बताने के लिए फिलहाल उपलब्ध नहीं है। इसकी वजह सेबी का एक नया आईपीओ फाइलिंग रूट है। इसके चलते कंपनियां बिना संवेदनशील डेटा पब्लिक किए सेबी के पास आईपीओ के लिए आवेदन कर सकती हैं

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड May 05, 2023 पर 2:15 PM
Tata Play IPO: टाटा प्ले के आईपीओ को सेबी की मंजूरी, लेकिन इस कारण से बताने को कोई भी डिटेल्स नहीं उपबल्ध, पहली बार हुआ ऐसा
आमतौर पर कंपनियां आईपीओ के लिए सेबी के पास ड्राफ्ट फाइल करती हैं, उसमें कंपनी से जुड़ी अहम डिटेल्स के साथ-साथ आईपीओ के साइज और अन्य जरूरी डिटेल्स होती हैं। ये सभी जानकारियां पब्लिक डोमेन में आ जाती हैं। वहीं दूसरी तरफ कान्फिडेन्शल फाइलिंग में ऐसा कुछ पब्लिक डोमेन में नहीं होता है।

Tata Play IPO: टाटा ग्रुप (Tata Group) की दिग्गज कंपनी Tata Play (पूर्व Tata Sky) आईपीओ लाने की तैयारी कर रही है। इस आईपीओ की खास बात यह है कि यह अपनी तरह का पहला आईपीओ होगा। आमतौर पर जब कंपनियां आईपीओ लाती हैं, तो वे बाजार नियामक सेबी (SEBI) के पास एक ड्राफ्ट फाइल करती हैं जिसमें कंपनी और आईपीओ से जुड़ी ढेर सारी डिटेल्स होती हैं लेकिन टाटा प्ले ने कान्फिडेन्शल कागजात दाखिल किए हैं यानी कि कोई भी जानकारी पब्लिक डोमेन में नहीं है। अमेरिका, ब्रिटेन और कनाडा में रेलुगेटरी अथॉरिटी के पास रिव्यू के लिए ऐसे ऑफर डॉक्यूमेंट फाइल करने का चलन है लेकिन अपने यहां इस तरह का यह पहला मामला है।

सेबी ने खुद पिछले साल ही नवंबर में इस रास्ते को खोला था और इस रास्ते का इस्तेमाल करने वाली टाटा प्ले पहली कंपनी बन गई। इसने पिछले साल नवंबर 2022 में आईपीओ के लिए कान्फिडेन्शल ड्राफ्ट फाइल कर दिया है। इसे सेबी से 26 अप्रैल को ऑब्जर्वेशन लेटर मिल चुका है जो एक तरह से आईपीओ लाने की मंजूरी है।

Multibagger Stock: ₹5 से सस्ता शेयर अब ₹600 के करीब, इस प्रिंटर कंपनी से अब भी शानदार मुनाफा प्रिंट करने का गोल्डेन चांस

ये पब्लिक और कान्फिडेन्शल फाइलिंग का क्या है मसला

सब समाचार

+ और भी पढ़ें