Sai Life Sciences IPO: साईं लाइफ साइंसेज अपना IPO ला रही है। कंपनी ने इसके लिए मार्केट रेगुलेटर SEBI को ड्राफ्ट पेपर जमा कर दिए हैं। साईं लाइफ साइंसेज एक फुल सर्विस कॉन्ट्रैक्ट रिसर्च, डेवलपमेंट एंड मैन्युफैक्चरिंग ऑर्गेनाइजेशन (CRDMO) है। इसमें दिग्गज प्राइवेट इक्विटी फर्म TPG Capital का पैसा लगा है। SEBI को जमा किए गए ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉसपेक्टस (DRHP) के अनुसार, कंपनी के प्रस्तावित IPO में 800 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी होंगे। साथ ही 6.15 करोड़ शेयरों का ऑफर फॉर सेल (OFS) रहेगा।
