Shoora Designs IPO: ज्वैलरी कंपनी शूरा डिजाइन्स (Shoora Designs) मार्केट में लिस्ट होने की तैयारी कर रही है। यह आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए गुरुवार 17 अगस्त को खुलेगा। इस एसएमई कंपनी के आईपीओ के तहत सिर्फ नए शेयर जारी होंगे और इसके शेयरों की लिस्टिंग बीएसई के एसएमई पर होगी। ग्रे मार्केट में बात करें तो शूरा डिजाइन्स के शेयरों के लिए कोई एक्टिविटी नहीं दिख रही है। हालांकि मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक ग्रे मार्केट से मिले संकेतों की बजाय कंपनी के फाइनेंशियल्स और फंडामेंटल्स के आधार पर निवेश का फैसला लेना चाहिए। यहां इस आईपीओ से जुड़ी पूरी डिटेल्स और कंपनी के कारोबार के साथ-साथ इसके फाइनेंशियल्स की डिटेल्स दी जा रही है।
