Get App

Shri Techtex IPO कुछ ही घंटे में भर गया पूरा, गुजराती फैब्रिक कंपनी के शेयर ग्रे मार्केट में भी मचा रहे धमाल

Shri Techtex IPO: गुजरात की फैब्रिक कंपनी श्री टेकटेक्स का आईपीओ आज खुला है और आज ही कुछ घंटों में फुल सब्सक्राइब हो गया। सबसे अधिक जोश तो खुदरा निवेशक दिखा रहे हैं। ग्रे मार्केट की बात करें तो इसके शेयर काफी मजबूत दिख रहे हैं। आईपीओ में पैसे लगाने से पहले चेक करें इश्यू की पूरी डिटेल्स और कंपनी की सेहत के बारे में

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jul 26, 2023 पर 1:44 PM
Shri Techtex IPO कुछ ही घंटे में भर गया पूरा, गुजराती फैब्रिक कंपनी के शेयर ग्रे मार्केट में भी मचा रहे धमाल
Shri Techtex के 45.14 करोड़ रुपये के आईपीओ के तहत 28 जुलाई तक पैसे पैसे लगा सकेंगे।

Shri Techtex IPO: गुजरात की फैब्रिक कंपनी श्री टेकटेक्स का आईपीओ आज खुला है और आज ही कुछ घंटों में फुल सब्सक्राइब हो गया। सबसे अधिक जोश तो खुदरा निवेशक दिखा रहे हैं और उनके लिए आरक्षित हिस्सा 1.15 गुना भरा है। खुदरा निवेशकों के दम पर ओवरऑल यह इश्यू 2.17 गुना सब्सक्राइब हुआ है जिसमें क्वालिफाईड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के हिस्से को कोई बोली नहीं मिली है और नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 0.30 गुना ही भरा है। ग्रे मार्केट की बात करें तो इसके शेयर आईपीओ के प्राइस बैंड के अपर प्राइस से 28 रुपये यानी करीब 46 फीसदी की GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम) पर हैं। हालांकि बाजार के जानकारों का कहना है कि ग्रे मार्केट से मिले संकेतों की बजाय कंपनी के फंडामेंटल और फाइनेंशियल के आधार पर निवेश का फैसला लेना चाहिए।

Shri Techtex IPO की डिटेल्स

श्री टेकटेक्स के 45.14 करोड़ रुपये के आईपीओ के तहत 28 जुलाई तक पैसे पैसे लगा सकेंगे। इस इश्यू के लिए 54-61 रुपये का प्राइस बैंड और 2 हजार शेयरों का लॉट फिक्स किया गया है। आईपीओ की सफलता के बाद शेयरों का अलॉटमेंट अगले महीने 2 अगस्त को फाइनल होगा। इश्यू का रजिस्ट्रार लिंक इनटाइम है। इसके बाद शेयरों की एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म NSE SME पर 7 अगस्त को एंट्री होगी। इस इश्यू के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 74 लाख शेयर जारी होंगे। नए शेयरों को जारी कर कंपनी जो पैसे जुटाएगी, उशका इस्तेमाल फैक्ट्री शेड बनाने, सोलर प्लांट शुरू करने, मशीनों की खरीदारी, वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने, आम कॉरपोरेट उद्देश्यों में और आईपीओ से जुड़े खर्चों को भरने में होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें