Get App

Star Health IPO: शेयर अलॉट से पहले जानिए क्या चल रहा है GMP, कैसे करें चेक

Star Health IPO: स्टार हेल्थ एंड अलायड इंश्योरेंस कंपनी का IPO महज 79 फीसदी ही सब्सक्राइब हुआ है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 06, 2021 पर 1:01 PM
Star Health IPO: शेयर अलॉट से पहले जानिए क्या चल रहा है GMP, कैसे करें चेक
Star Health IPO

राकेश झुनझुनवाला (Rakesh Jhunjhunwala) के निवेश वाली स्टार हेल्थ एंड अलायड इंश्योरेंस कंपनी (Star Health and Allied Insurance Company) का IPO सब्सक्रिप्शन करीब पूरी तरह से नाकाम रहा है। देश की सबसे बड़ी प्राइवेट हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी का आईपीओ महज 79 फीसदी ही सब्सक्राइब हुआ है। कंपनी को उसके 4.49 करोड़ इक्विटी शेयर के बदले सिर्फ 3.56 करोड़ इक्विटी शेयर के लिए बोलियां मिली।

कंपनी ने अपने IPO की कीमत 870-900 रुपये प्रति शेयर के बीच रखी थी। कंपनी का इश्यू 30 नवंबर को खुला था और 2 दिसंबर को बंद हो गया था। शेयर के अलॉटमेंट को 7 दिसंबर 2021 को अंतिम रूप देने की संभावना है। अगर आपको शेयर अलॉट होते हैं तो 9 दिसंबर 2021 को डीमैट अकाउंट में शेयर क्रेडिट हो जाएंगे। इस आईपीओ को रजिस्ट्रार KFintech Private Limited है।

बाजार के जानकारों के मुताबिक, आज ग्रे मार्केट में स्टार हेल्थ के शेयर 60 रुपये और टूट गए। बता दें कि कंपनी की योजना अगले शुक्रवार 10 दिसंबर को स्टॉक एक्सचेंज BSE और NSE पर लिस्टिंग कराने की है। मीडिया में इस तरह की भी खबरें आई है कि ऑफर को कमजोर रिस्पॉनस मिलने के बाद इस आईपीओ के ऑफर फॉर सेल पोर्शन में कटौती कर सकती है। कंपनी ने इस आईपीओ के जरिए 7,249 रुपयए के लक्ष्य के मुकाबले, 6410 करोड़ रुपये जुटाने में ही सफलता हासिल की है। इस ऑफर में 2000 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू शामिल है। जबकि इसमें कंपनी के प्रमोटर और मौजूदा शेयरहोल्डर्स ऑफर फॉर सेल के जरिए 58,324,225 शेयर बेंचेगे। कंपनी ने सोमवार को बताया कि उसने इस आईपीओ में एंकर निवेशकों से 3217 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

Metro Brands IPO : राकेश झुनझुनवाला के निवेश वाली कंपनी का IPO 10 दिसंबर को खुलेगा, जानें कब होगी लिस्टिंग

सब समाचार

+ और भी पढ़ें