Get App

Swastika Castal IPO: पहले दिन ही 65% से अधिक हुआ सब्सक्राइब, जानिए कितना है GMP?

Swastika Castal IPO: इस IPO का प्राइस बैंड ₹65 प्रति शेयर है। इसका न्यूनतम लॉट साइज 2,000 शेयरों का है। रिटेल निवेशकों को IPO के लिए आवेदन करने के लिए मिनिमम ₹2,60,000 की पूंजी की आवश्यकता होगी

Edited By: Abhishek Guptaअपडेटेड Jul 21, 2025 पर 2:38 PM
Swastika Castal IPO: पहले दिन ही 65% से अधिक हुआ सब्सक्राइब, जानिए कितना है GMP?
कंपनी ने 21.64 लाख शेयरों का फ्रेश इश्यू किया है जिसमें निवेशक 21 से 23 जुलाई तक बोली लगा सकते है

Swastika Castal IPO: स्वास्तिका कैसल लिमिटेड का IPO आज, यानी 21 जुलाई को सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है। अपने आईपीओ के माध्यम से कंपनी का लक्ष्य ₹14.07 करोड़ जुटाना है। इसका प्राइस बैंड ₹65 प्रति शेयर तय किया गया है। सोमवार को बोली के पहले दिन ही दोपहर 11:54 बजे तक, इस इश्यू को 0.66 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। अनुमान ये लगाया जा रहा है कि आज शाम तक ही ये पूरा सब्सक्राइब हो जाएगा। इसमें रिटेल निवेशकों ने 0.88 गुना और गैर-संस्थागत निवेशकों (NII) ने 0.44 गुना बोली लगाई है।

IPO की पूरी जानकारी

  • 21 से 23 जुलाई तक लगा सकते है बोली।
  • यह ₹14.07 करोड़ के 21.64 लाख शेयरों का फ्रेश इश्यू है।
  • SME IPO का प्राइस बैंड ₹65 प्रति शेयर है।
  • सब समाचार

    + और भी पढ़ें