Get App

Swiggy IPO नवंबर की शुरुआत में हो सकता है लॉन्च, 12.7 अरब डॉलर तक की वैल्यूएशन पर कंपनी की नजर

Swiggy ने IPO का ड्राफ्ट गोपनीय तरीके से दाखिल किया था। गोपनीय फाइलिंग रूट के तहत, SEBI की मंजूरी के बाद 2 अपडेटेड DRHP दाखिल किए जाते हैं, जिनमें से एक SEBI के कमेंट्स का जवाब देता है और दूसरा 21 दिनों के लिए पब्लिक कमेंट्स की मांग करता है। IPO में 3,750 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी होंगे

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Oct 20, 2024 पर 4:22 PM
Swiggy IPO नवंबर की शुरुआत में हो सकता है लॉन्च, 12.7 अरब डॉलर तक की वैल्यूएशन पर कंपनी की नजर
Swiggy का इरादा 12,000 करोड़ रुपये या 1.42 अरब डॉलर से अधिक का IPO लाने का है।

Swiggy IPO: फूड डिलीवरी और क्विक कॉमर्स कंपनी स्विगी अपने IPO को नवंबर महीने की शुरुआत में लॉन्च करने के लिए तैयार है। कंपनी ने 11.7 अरब डॉलर से लेकर 12.7 अरब डॉलर की रेंज में वैल्यूएशन का लक्ष्य रखा है। यह बात मनीकंट्रोल को मामले की जानकारी रखने वालों से पता चली है। स्विगी में प्रोसस और सॉफ्टबैंक जैसे दिग्गजों का पैसा लगा है।

एक व्यक्ति ने कहा, "स्विगी वर्तमान में 11.7 अरब से लेकर 12.7 अरब डॉलर तक की रेंज में IPO वैल्यूएशन के साथ काम कर रही है और एंकर निवेशकों से बोलियां आनी शुरू हो गई हैं।" एक दूसरे व्यक्ति ने मनीकंट्रोल को बताया कि फर्म नवंबर की शुरुआत में पहले 15 दिनों के अंदर अपना IPO लॉन्च करने का प्लान कर रही है। समयसीमा बाद में बाजार की स्थितियों के आधार पर बदल सकती है।

क्या रहने वाला है Swiggy IPO का साइज

स्विगी के अपडेटेड ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस-I के अनुसार, इसके IPO में 3,750 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी होंगे और 182,286,265 इक्विटी शेयरों का ऑफर फॉर सेल (OFS) रहेगा। एक तीसरे व्यक्ति के अनुसार, नए शेयरों के इश्यू या प्राइमरी इश्यू को 4,500 करोड़ रुपये तक बढ़ाया जा सकता है। वैल्यूएशंस और इनवेस्टर एग्जिट स्ट्रैटेजीस के आधार पर OFS कंपोनेंट में भी बदलाव की उम्मीद है। इस तरह 12,000 करोड़ रुपये या 1.42 अरब डॉलर से अधिक का IPO आने वाला है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें