Get App

Lok Sabha Elections 2024: आंध्र प्रदेश में NDA की सबसे बड़ी रैली, मंच पर पीएम मोदी के साथ नजर आएंगे चंद्रबाबू नायडू

Lok Sabha Elections 2024: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (17 मार्च 2024) आंध्र प्रदेश के पलनाडु जिले में एक भव्य चुनावी रैली प्रजागलम' (जनता की आवाज) को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी की ये रैली शाम 5 बजे होगी। इस रैली में टीडीपी सुप्रीमो एन चंद्रबाबू नायडू और जनसेना प्रमुख पवन कल्याण भी शामिल होंगे। रैली के बाद पीएम हैदराबाद के लिए रवाना हो जाएंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 17, 2024 पर 12:25 PM
Lok Sabha Elections 2024: आंध्र प्रदेश में NDA की सबसे बड़ी रैली, मंच पर पीएम मोदी के साथ नजर आएंगे चंद्रबाबू नायडू
Lok Sabha Elections 2024: टीडीपी का कहना है कि इस भव्य रैली में 10 लाख से अधिक लोग आ सकते हैं।

Lok Sabha Elections 2024: देश में लोकसभा और कुछ राज्यों में विधान सभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। सभी राजनीतिक दलों ने प्रचार करना शुरू कर दिया है। इस बीच देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) आज (17 मार्च) की शाम आंध्र प्रदेश में पलनाडु जिले में एक भव्य रैली ‘प्रजागलम’ (Prajagalam - जनता की आवाज) को संबोधित करेंगे। 10 साल के बाद आंध्र प्रदेश में NDA सहयोगियों की पहली सार्वजनिक रैली होगी। इस रैली में पीएम मोदी के साथ टीडीपी सुप्रीमो एन चंद्रबाबू नायडू और जनसेना प्रमुख पवन कल्याण भी शामिल होंगे।

यह पहली बार होगा कि ये तीनों नेता 2024 के चुनावों के लिए किसी रैली में एक साथ मंच पर दिखेंगे। शाम 5 से 6 बजे तक प्रधानमंत्री चुनावी सभा में हिस्सा लेंगे। इसके बाद पीएम मोदी हैदराबाद के लिए रवाना हो जाएंगे। इस जनसभा पर पूरे देश की निगाहें हैं। दरअसल, चुनावों की तारीखों के ऐलान के बाद यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहली जनसभा होगी।

जगह-जगह पीएम मोदी के लगाए गए पोस्टर

इस कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता इंतजान किए गए हैं। 5,000 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। दूसरी तरफ पीएम मोदी के स्वागत के लिए गठबंधन दलों ने पूरे नेशनल हाइवे पर झंडे और तस्वीरें लगाई हैं। कार्यक्रम स्थल पर कुल 6 हेलीपैड की व्यवस्था की गई है। जिसमें तीन प्रधानमंत्री के लिए और तीन अन्य नायडू और पवन कल्याण के लिए हैं। राज्य में 13 मई को 25 लोकसभा सीटों पर और 175 विधान सभा सीटों पर चुनाव होंगे। जिस के चलते प्रजागलम नाम की यह रैली विधान सभा और लोकसभा चुनावों के मद्देनजर आंध्र प्रदेश में एनडीए की पहली चुनावी रैली होगी। जनसेना ने कहा कि प्रजागलम का मकसद आंध्र प्रदेश के सुनहरे भविष्य के लिए है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें