Digvijaya Singh Last Election: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का यह आखिरी इलेक्शन हो सकता है। उन्होंने खुद यह बातें कही हैं। दिग्विजय सिंह ने रविवार को कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव में वह आखिरी बार अपनी किस्मत आजमाएंगे। इसे लेकर उन्होंने X (पूर्व नाम Twitter) पर एक लंबा ट्वीट किया है जो मतदाताओं से जुड़ने की भावनात्मक अपील है। इस ट्वीट में 77 वर्षीय दिग्विजय सिंह ने अपने जिंदगी के सफर का उल्लेख किया है और कहा कि वह कितने सफल रहे हैं, इसका आकलन वह खुद नहीं कर सकते हैं बल्कि आम लोग ही कर सकते हैं। इस बार उनके सामने चुनावी मैदान में दो बार से सांसद रह चुके बीजेपी के रोडमल नागर हैं। राजगढ़ में आज 7 मई को मतदान हो रहा है।