Get App

Lok Sabha Elections 2024: अलीगढ़ पर 2014 से BJP का है कब्जा, क्या इस बार सपा मारेगी बाजी? जानें जिले का सियासी गणित

UP Lok Sabha Elections 2024: अलीगढ़ लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र उत्तर प्रदेश के 80 लोकसभा संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। ताला और तालीम के शहर अलीगढ़ को एजुकेशन, कारोबार और राजनीति का संगम कहा जाता है। अलीगढ़ अपने मजबूत तालों के लिए देश-विदेश में मशहूर हैं

Akhileshअपडेटेड Apr 21, 2024 पर 5:36 PM
Lok Sabha Elections 2024: अलीगढ़ पर 2014 से BJP का है कब्जा, क्या इस बार सपा मारेगी बाजी? जानें जिले का सियासी गणित
UP Lok Sabha Elections 2024: अलीगढ़ लोकसभा सीट के कुल मतदाताओं की संख्या 18,82,047 है

UP Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका। सभी राजनीतिक पार्टियां चुनावी अभियान में जोर-शोर से मिशन 2024 में जुट गई हैं। इस बार के लोकसभा चुनावों में 80 सीटों वाले उत्तर प्रदेश की अहम भूमिका होगी। आज हम बात कर रहे हैं अलीगढ़ लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र (Aligarh Lok Sabha Constituency) की। यह जिला उत्तर प्रदेश के 80 लोकसभा संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। ताला और तालीम के शहर अलीगढ़ को एजुकेशन, कारोबार और राजनीति का संगम भी कहा जाता है।

अलीगढ़ अपने मजबूत तालों के लिए देश-विदेश में मशहूर हैं। जानकारों की मानें तो अलीगढ़ के ताले का इतिहास 200 वर्ष पुराना है। यहां वर्षों पहले ताले हाथ से बनाए जाते थे। इसके अलावा अलीगढ़ को दो विश्वविद्यालय पूरे भारत वर्ष में पहचान दिलाते हैं। दिल्ली-NCR से जुड़ा होने के कारण अलीगढ़ में रोड कनेक्टिविटी भी शानदार है।

सियासी समीकरण

अलीगढ़ की लोकसभा सीट के इतिहास की बात करें तो इस सीट पर कांग्रेस और बीजेपी लगातार जीतते आ रहे हैं। 2009 के आम चुनाव BSP ने यह सीट कांग्रेस से छीनी थी। बहुजन समाज पार्टी की राजकुमारी चौहान ने जीत दर्ज की थी। फिलहाल, पिछली दो बार से यह सीट भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पास है। 2014 और 2019 के चुनाव में सतीश कुमार गौतम ने शानदार जीत दर्ज की थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें