Get App

UP Loksabha Election: कान्हा की नगरी मथुरा में कैसी होगी राजनीति की रासलीला? वोटर यात्रा में जानें मतदाताओं के मन की बात

UP Loksabha Election 2024: मथुरा लोकसभा सीट पर जाट और दलित समुदाय के मतदाता बड़ी संख्या में हैं। सुरेश सिंह जाट हैं और बीएसपी ने इसी रणनीति के तहत उन्हें टिकट दिया है कि अगर जाट और दलित एक साथ हो जाएं, तो बसपा यहां चुनाव जीत सकती है, लेकिन बसपा की यह रणनीति सफल नहीं हो रही है

Brijesh Shuklaअपडेटेड Apr 23, 2024 पर 11:27 PM
UP Loksabha Election: कान्हा की नगरी मथुरा में कैसी होगी राजनीति की रासलीला? वोटर यात्रा में जानें मतदाताओं के मन की बात
UP Loksabha Election 2024: हेमा मालिनी वोट के लिए मथुरा की गलियों के चक्कर लगा रही हैं

"मानुष हौं तो वही रसखानि बसौ ब्रज गोकुल गांव के ग्वारन।

जो पसु हौं तो कहा बसु मेरा चरौं नित नंद की धेनु मंझारन।

पाहन हौं तो वही गिरि को जो धर्यौ कर छत्र पुरंदर कारन।

जो खग हौं तौ बसेरो करौं मिलि कालिंदी-कूल-कदंब की डारन॥

UP Loksabha Election 2024: इस श्लोक का मतलबा है कि अगले जन्म में मनुष्य बनूं, तो इसी ब्रज में पैदा हुऊं। अगर पशु बनू तो इसी ब्रज में, अगर पक्षी का जन्म हो तो यमुना तट के कदंब की डाल में बसेरा करूं। अगर पत्थर बनें तो इस गिरिराज जी का जिसे भगवान श्री कृष्ण ने अपनी उंगली पर उठा लिया था। इसी भाव में डूबा पूरा ब्रज क्षेत्र। भगवान श्री कृष्ण की जन्म भूमि और लीला स्थली मथुरा वृंदावन। मंदिरों की घंटियों और घड़ियालों से गुंजायमान ब्रज क्षेत्र आजकल चुनावी चर्चा में मशगूल है।

प्रसिद्ध अभिनेत्री हेमा मालिनी (Hema Malini) वोट के लिए गलियों के चक्कर लगा रही हैं। सभी को राधे-राधे बोल रही हैं। संतों के आश्रमों में जाकर दंडवत कर रही हैं। मंदिरों में जाकर श्री कृष्ण से कृपा मांग रही हैं। इस सीट पर बहुजन समाज पार्टी ने एक दाव चल दिया है। BSP ने सुरेश सिंह को टिकट दिया है और वह जाट है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें