उद्योगपति गौतम अदाणी की अगुआई वाला अदाणी ग्रुप एक और कंपनी खरीदने जा रहा है। अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस (Adani Energy Solutions) ने हलवाड़ ट्रांसमिशन लिमिटेड की 100% हिस्सेदारी हासिल करने के लिए एक शेयर खरीद समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। यह समझौता पीएफसी कंसल्टिंग लिमिटेड (PFCL) के साथ हुआ है, जिसके पास अभी हलवाड़ ट्रांसमिशन (Halvad Transmission) की हिस्सेदारी है। अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस को पहले अदाणी ट्रांसमिशन के नाम से जाना जाता था। हलवाड़ ट्रांसमिशन लिमिटेड एक स्पेशल परपज व्हीकल (SPV) है, जिसे PFCL ने खावड़ा नवीकरणीय ऊर्जा पार्क से चरण III भाग ए पैकेज के तहत 7 गीगावॉट रिन्यूएबलन एनर्जी निकालने के लिए बनाया था।
