Get App

सिर्फ 9 महीने में 236% मिला रिटर्न, इस एयरोस्पेस और डिफेंस कंपनी के शेयर पहुंचे रिकॉर्ड ऊंचाई पर, क्या है तेजी की वजह?

एयरोस्पेस और डिफेंस कंपनी रोसेल इंडिया (Rossell India) के शेयरों में आज खरीदारी का शानदार रूझान दिखा

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Nov 24, 2022 पर 11:30 PM
सिर्फ 9 महीने में 236% मिला रिटर्न, इस एयरोस्पेस और डिफेंस कंपनी के शेयर पहुंचे रिकॉर्ड ऊंचाई पर, क्या है तेजी की वजह?
रोसेल इंडिया एयरोस्पेस और डिफेंस सेक्टर की कंपनी है। इसके अलावा यह चाय की भी बिक्री करती है। (Image- Rossell India)

एयरोस्पेस और डिफेंस कंपनी रोसेल इंडिया (Rossell India) के शेयरों में आज खरीदारी का शानदार रूझान दिखा। आज 24 नवंबर को इसके शेयर करीब 16 फीसदी की तेजी के साथ इंट्रा-डे में रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए। कारोबार के दौरान रोसेल इंडिया के शेयर ने 379.70 रुपये का लेवल छू दिया जो इसका अब तक का रिकॉर्ड ऊंचा भाव है। पिछले 9 महीने में यह 236 फीसदी मजबूत हो चुका है। आज रोसेल इंडिया के शेयर 14.27 फीसदी की तेजी के साथ 366.45 रुपये के भाव (Rossell India) के भाव पर बंद हुए हैं। इसका मार्केट कैप 1,344.74 करोड़ रुपये है।

Rossell India के शेयरों में तेजी क्यों

14 नवंबर 2022 को रोसेल इंडिया के बोर्ड ने कंपनी के डीमर्जर को मंजूरी दी। अभी रोसेल इंडिया की दो इकाई रोसेल टी और रोसेल टेकसिस हैं। अब नए प्लान के मुताबिक रोसेल टेकसिस (Rossell Techsys) एक अलग कंपनी बनाई जाएगी। इस ऐलान के अगले दिन 15 नवंबर को रोसेल इंडिया के शेयर 361.55 रुपये की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें