Amber Enterprises Share Price: 22 मार्च को HVAC (Heating, Ventilation, and Air Conditioning) इंडस्ट्री के लिए सॉल्यूशन प्रोवाइडर Amber Enterprises के शेयर में 4 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली। इसकी प्रमुख वजह रही वैश्विक ब्रोकरेज फर्म CLSA का शेयर के लिए 'बाय' रेटिंग देना। इसके साथ ही CLSA ने शेयर के लिए टारगेट प्राइस बढ़ाकर 4300 रुपये प्रति शेयर कर दिया है। यह Amber Enterprises के 22 मार्च को बीएसई पर बंद भाव 3552.35 रुपये से 21 प्रतिशत ज्यादा है। सुबह बीएसई पर शेयर बढ़त के साथ 3430 रुपये पर खुला।
