Ashish Dhawan Portfolio: आशीष धवन के पोर्टफोलियो में पिछली तिमाही जनवरी-मार्च 2025 में बड़े बदलाव हुए। ऐसे समय में जब स्टॉक मार्केट बिकवाली के भारी दबाव से जूझ रहा था, आशीष धवन ने इसे खरीदारी के शानदार मौके के तौर पर लिया और धड़ाधड़ कुछ शेयरों की ताबड़तोड़ खरीदारी शुरू की। उन्होंने पोर्टफोलियो में चार स्टॉक्स का वजन बढ़ाया तो दो स्टॉक्स का वजन घटाया है। वहीं एक स्टॉक तो ऐसा रहा जिसकी बिकवाली इतनी तेज रही कि आशीष धवन की होल्डिंग एक फीसदी के भी नीचे आ गई। अभी तक के खुलासे के मुताबिक आशीष धवन ने मार्च तिमाही में अपने पोर्टफोलियो में कोई नया स्टॉक नहीं जोड़ा था।
