Basilic Fly Studio IPO Listing: अवतार, स्पाईडरमैन और थॉर जैसी मूवीज में वीएफएक्स सर्विसेज देने वाली बेसिलिक फ्लाई स्टूडियो (Basilic Fly Studio) के शेयरों की आज एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर तगड़ी एंट्री हुई है। पहले ही दिन इसमें निवेश ढाई गुना से अधिक बढ़ गया। इस आईपीओ को निवेशको का कितना तगड़ा रिस्पांस मिला था, इसका अंदाजा इससे लगा सकते हैं कि ओवरऑल यह 358 गुना से अधिक भरा था जिसमें खुदरा निवेशकों का हिस्सा 415 गुना से अधिक सब्सक्राइब हुआ था। आईपीओ निवेशकों को इसके शेयर 97 रुपये के भाव पर जारी हुए हैं।
