Get App

Q4 Results: घाटे से मुनाफे में आई ज्वेलरी कंपनी, शेयरों पर रहेगी नजर

Q4 Results: एक ज्वेलरी कंपनी चौथी तिमाही के नतीजों में कंपनी घाटे से निकलकर ₹32 करोड़ के मुनाफे में आ गईई। रेवेन्यू और EBITDA में मजबूत बढ़त दिखी, मार्जिन सुधरे। साथ ही पूरे वित्त वर्ष में पहली बार मुनाफा दर्ज हुआ। इससे स्टॉक पर नजर रहेगी।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Apr 23, 2026 पर 11:04 PM
Q4 Results: घाटे से मुनाफे में आई ज्वेलरी कंपनी, शेयरों पर रहेगी नजर
Bluestone Jewellery का शेयर गुरुवार को 1.64% की बढ़त के साथ ₹551.15 पर बंद हुआ।

Q4 Results: ज्वेलरी कंपनी Bluestone Jewellery and Lifestyle Ltd ने गुरुवार (23 अप्रैल) को मार्च तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी का नेट प्रॉफिट ₹32 करोड़ रहा। पिछले साल इसी अवधि में ₹51 करोड़ का घाटा हुआ था। यानी कंपनी ने इस तिमाही में घाटे से निकलकर मुनाफे में वापसी की है।

रेवेन्यू और ऑपरेटिंग प्रदर्शन

Bluestone Jewellery का रेवेन्यू सालाना आधार पर 47.7% बढ़कर ₹681.4 करोड़ हो गया, जो पहले ₹461.3 करोड़ था। EBITDA ₹126 करोड़ रहा, जो पिछले साल ₹27 करोड़ था। EBITDA मार्जिन भी 5.8% से बढ़कर 18.4% हो गया, जिससे साफ है कि कंपनी ने ऑपरेटिंग स्तर पर मजबूत सुधार किया है।

पूरे साल में पहली बार मुनाफा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें