Wipro Shares: आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी विप्रो को कुछ समय पहले ब्रोकरेज फर्म सीएलएसए ने डबल अपग्रेड किया था लेकिन अब छह महीने में ही ब्रोकरेज का मूड बदल गया। अब ब्रोकरेज ने इसे डाउनग्रेड कर दिया है। सीएलएसए ने इसकी रेटिंग को आउटपरफॉर्म से घटाकर होल्ड कर दी है। हालांकि टारगेट प्राइस में कोई बदलाव नहीं किया है और अभी भी इसके शेयरों के लिए टारगेट प्राइस 303 रुपये है। शेयरों की बात करें तो 1 जनवरी 2025 को बीएसई पर यह 0.56 फीसदी की गिरावट के साथ 300.30 रुपये के भाव पर बंद हुआ था।
