Deepak Nitrite Shares: केमिकल मैन्युफैक्चरिंग कंपनी दीपक नाइट्रेट के शेयरों में गुरुवार 10 नवंबर को दिन के कारोबार के दौरान 9 फीसदी तक की भारी गिरावट देखी गई। कंपनी के शेयरों में यह फिसलन उसके सितंबर तिमाही के नतीजों के जारी होने के बाद आई है। Deepak Nitrite ने बताया कि सितंबर तिमाही में उसके कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट में 31.4 फीसदी की गिरावट आई और यह 174.5 करोड़ रुपये पर आ गया। दोपहर 12 बजे के करीब, कंपनी के शेयर एनएसई पर 9.22% गिरकर 2087 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहे थे। Deepak Nitrite के शेयरों में इस साल किसी एक दिन में आई यह सबसे बड़ी गिरावट है। साल 2022 की शुरुआत से अब तक दीपक नाइट्रेट के शेयर करीब 17.3 नीचे आ चुके हैं।
