Eternal Shares: घरेलू स्टॉक मार्केट में सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) की उठा-पटक के बीच एटर्नल के शेयर आज 6% से अधिक उछल पड़े। जोमैटो (Zomato) और ब्लिंकिट (Blinkit) की पैरेंट कंपनी एटर्नल ऐसे मिले-जुले माहौल में उछलकर सेंसेक्स का टॉप गेनर बन गया। वैल्यू बाइंग और ब्रोकरेज के बुलिश रुझान ने इसके शेयरों की चमक बढ़ा दी। इस तेजी का कुछ निवेशकों ने फायदा भी उठाया जिससे भाव थोड़े नरम पड़े लेकिन निचले स्तर पर खरीदारी से भाव अधिक टूट नहीं पाए। आज बीएसई पर यह 5.70% की बढ़त के साथ ₹234.70 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 6.37% उछलकर ₹236.20 तक पहुंच गया।
