Market today : आज बेंचमार्क इंडेक्सों में भारी गिरावट आई। निफ्टी 247 अंक नीचे और सेंसेक्स 964 अंक नीचे बंद हुआ। फार्मा और हेल्थकेयर इंडेक्सों में 1 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई, जबकि आईटी, डिफेंस और फाइनेंशियल इंडेक्सों में 1 फीसदी से अधिक की गिरावट आई। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 1,176.46 अंक या 1.49 फीसदी की गिरावट के साथ 78,041.59 पर और निफ्टी 364.2 अंक या 1.52 फीसदी की गिरावट के साथ 23,587.50 पर बंद हुआ। मिडकैप इंडेक्स में भी 167 अंकों की गिरावट आई और यह 58,556 पर आ गया। निफ्टी बैंक इंडेक्स में भी 564 अंकों की गिरावट आई और यह 51,576 पर बंद हुआ।