Get App

Gensol Engineering को मिले ₹337 करोड़ के दो सोलर प्रोजेक्ट, शेयर पर क्या असर

Gensol Engineering कंपनी को दो नए प्रोजेक्ट मिलने के ऐलान का शेयर पर कुछ खास असर देखने को ​नहीं मिला। जेनसोल इंजीनियरिंग का मार्केट कैप बीएसई पर 4685 करोड़ रुपये है। कंपनी के शेयर ने पिछले 6 महीने में निवेशकों को 128 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। दिसंबर 2023 के आखिर तक कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 62.59 प्रतिशत और पब्लिक की 37.41 प्रतिशत थी

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Feb 26, 2024 पर 4:05 PM
Gensol Engineering को मिले ₹337 करोड़ के दो सोलर प्रोजेक्ट, शेयर पर क्या असर
जेनसोल इंजीनियरिंग को मिले दो प्रोजेक्ट्स की लागत लगभग 337,70,00,000 रुपये है।

जेनसोल इंजीनियरिंग लिमिटेड (Gensol Engineering Limited) को राजस्थान और महाराष्ट्र में दो नए सोलर प्रोजेक्ट लगाने के लिए 337 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले हैं। कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि इन ऑर्डर में डिजाइन, इंजीनियरिंग, खरीद, निर्माण और कमीशनिंग सेवाएं शामिल हैं। जेनसोल इंजीनियरिंग ने कहा कि पहला ऑर्डर राजस्थान में 250 MWac/350 MWdc ISTS (अंतरराज्यीय पारेषण प्रणाली) सोलर पावर प्रोजेक्ट के लिए है, जबकि दूसरा ऑर्डर महाराष्ट्र में 50 MWac/72.5 MWdc सोलर पावर प्रोजेक्ट के लिए मिला है। इन प्रोजेक्ट्स की कुल लागत लगभग 337,70,00,000 रुपये है।

जेनसोल इंजीनियरिंग लिमिटेड (ईपीसी बिजनेस) के सीईओ अली इमरान नकवी ने कहा, “इन प्रोजेक्ट को हासिल करना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जो हमारी परिचालन क्षमताओं और प्रोजेक्ट स्केल में एक बड़े विस्तार का संकेत देती है। राजस्थान और महाराष्ट्र में ये ईपीसी प्रोजेक्ट हमारी बढ़ती क्षमताओं और प्रमुख हाई ग्रोथ रीजंस में प्रवेश करने के रणनीतिक इरादे को दर्शाती हैं।”

जेनसोल इंजीनियरिंग शेयर पर असर

Gensol Engineering को दो नए प्रोजेक्ट मिलने के ऐलान का शेयर पर कुछ खास असर देखने को ​नहीं मिला। 26 फरवरी को बीएसई पर शेयर बढ़त के साथ 1247.40 रुपये पर खुला। दिन में यह पिछले बंद भाव से 4 प्रतिशत उछलकर 1264 रुपये के हाई तक गया। कारोबार खत्म होने पर शेयर 1 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1238.10 रुपये पर सेटल हुआ। शेयर का 52 सप्ताह का उच्च स्तर 1,377.10 रुपये और 52 सप्ताह का निचला स्तर 265.42 रुपये है। शेयर के लिए अपर प्राइस बैंड 1,338.95 रुपये और लोअर प्राइस बैंड 1,095.55 रुपये है। सर्किट ​लिमिट 10 प्रतिशत है। पिछले एक साल में जेनसोल इंजीनियरिंग का शेयर 302 प्रतिशत चढ़ा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें