Gensol Engineering Share Price: सोलर एनर्जी और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी सेक्टर की कंपनी जेनसोल इंजीनियरिंग के शेयर में 22 मार्च को 5 प्रतिशत की तेजी आई और अपर सर्किट लग गया। इस तेजी की एक अहम वजह रही कंपनी को महाराष्ट्र में सोलर एनर्जी प्रोजेक्ट लगाने के लिए 520 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिलना। कंपनी का कहना है कि यह उसका अब तक का सबसे बड़ा टर्नकी EPC ऑर्डर है। जेनसोल ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि यह ऑर्डर राज्य की एक दिग्गज पावर जनरेशन यूटिलिटी से मिला है।
