Get App

Gold-Silver ETFs: गोल्ड और सिल्वर ईटीएफ में 7% तक तेजी, युद्ध के कारण बढ़ी सोना-चांदी की मांग

Gold-Silver ETFs: पश्चिम एशिया में अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ने के बीच सोमवार को निवेशकों ने सोने और चांदी की ओर रुख किया। इससे गोल्ड और सिल्वर एक्सचेंज-ट्रेडेड फंडों (ETFs) में जोरदार उछाल देखने को मिला। सोमवार को शुरुआती कारोबार में जहां एक ओर सेंसेक्स और निफ्टी में करीब 1.5 प्रतिशत तक की गिरावट देखने को मिली। वहीं दूसरी ओर निफ्टी गोल्ड और सिल्वर में 7% तक की तेजी रही

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Mar 02, 2026 पर 1:44 PM
Gold-Silver ETFs: गोल्ड और सिल्वर ईटीएफ में 7% तक तेजी, युद्ध के कारण बढ़ी सोना-चांदी की मांग
Gold-Silver ETFs: ICICI प्रूडेंशियल गोल्ड ETF शुरुआती कारोबार में 5% से ज्यादा बढ़ गया

Gold-Silver ETFs: पश्चिम एशिया में अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ने के बीच सोमवार को निवेशकों ने सोने और चांदी की ओर रुख किया। इससे गोल्ड और सिल्वर एक्सचेंज-ट्रेडेड फंडों (ETFs) में जोरदार उछाल देखने को मिला। सोमवार को शुरुआती कारोबार में जहां एक ओर सेंसेक्स और निफ्टी में करीब 1.5 प्रतिशत तक की गिरावट देखने को मिली। वहीं दूसरी ओर निफ्टी गोल्ड और सिल्वर में 7% तक की तेजी रही। यह बताता है कि निवेश अब शेयर बाजार की जगह सुरक्षित माने जाने वाले निवेश की ओर बढ़ रहे हैं।

सिल्वर ETF में सबसे अधिक उछाल

टाटा सिल्वर ETF 7 परसेंट से अधिक बढ़ा। वहीं ICICI प्रूडेंशियल सिल्वर ETF और SBI सिल्वर ETF दोनों 6 परसेंट से ज्यादा चढ़ गए। निप्पॉन इंडिया सिल्वर ETF भी 6 परसेंट से ज्यादा चढ़ा।

गोल्ड की बात करें तो, ICICI प्रूडेंशियल गोल्ड ETF 5 परसेंट से ज्यादा बढ़ा, टाटा गोल्ड ETF में 5 परसेंट तक की तेजी आई। वहीं निप्पॉन इंडिया ETF गोल्ड और SBI गोल्ड ETF 4-5 परसेंट की बढ़त के साथ कारोबार करते दिखे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें