Zerodha के को-फाउंडर निखिल कामथ का बेंगलुरु के बारे में दिलचस्प बयान आया है। भले ही ये शहर स्टार्टअप्स के लिए देश की राजधानी हो और यहां रहने वाले कई चुनौतियों का सामना करते हों, लेकिन निखिल को ये शहर बहुत पसंद है। असल वजह बताते हुए उन्होंने कहा कि आखिर में यही सबसे बड़ा फर्क है- रास्ते खराब हों, ट्रैफिक हो (ये सब मायने नहीं रखते), बेंगलुरु के लोगों का प्यार, उनकी अच्छाई, यही सबसे अलग चीज है।