Get App

SEBI के दूसरे होल टाइम मेंबर की नियुक्ति के लिए सरकार ने निकाली वैकेंसी, जानिए क्या हैं नियम और शर्तें

सेबी का डब्ल्यूटीएम बनने के इच्छुक उम्मीदवार 6 अक्टूबर, 2025 तक अप्लाई कर सकते हैं। नियुक्ति के बाद डब्ल्यूटीएम को हर महीने 5,00,000 रुपये सैलरी मिलेगी। उन्हें कार और घर नहीं मिलेगा। सेबी एक्ट के मुताबिक, बोर्ड में 4 होल टाइम मेंबर होने चाहिए

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Sep 04, 2025 पर 9:12 PM
SEBI के दूसरे होल टाइम मेंबर की नियुक्ति के लिए सरकार ने निकाली वैकेंसी, जानिए क्या हैं नियम और शर्तें
सेबी के बोर्ड के होल टाइम मेंबर का सेलेक्शन फाइनेंशियल सेक्टर रेगुलेटरी अप्वाइंटमेंट सर्च कमेटी (FSRASC) की सिफारिश से होता है।

सरकार ने सेबी के दूसरे होल टाइम मेंबर (डब्ल्यूटीएम) की नियुक्ति के लिए वैकेंसी निकाली है। इस बारे में 4 अगस्त को डिपार्टमेंट ऑफ इकोनॉमिक अफेयर्स की वेबसाइट पर एक नोटिफिकेशन जारी हुआ हैष इसमें कहा गया है कि डब्ल्यूटीएम का कार्यकाल 5 साल तक का होगा। 60 साल की उम्र पूरी करने के बाद वह अपने पद पर नहीं रह सकेंगे। हालांकि दोबारा नियुक्ति के लिए डब्ल्यूटीएम के नाम पर विचार किया जा सकता है।

6 अक्टूबर अप्लाई करने की अंतिम तारीख

SEBI का डब्ल्यूटीएम बनने के इच्छुक उम्मीदवार 6 अक्टूबर, 2025 तक अप्लाई कर सकते हैं। नियुक्ति के बाद डब्ल्यूटीएम को हर महीने 5,00,000 रुपये सैलरी मिलेगी। उन्हें कार और घर नहीं मिलेगा। सेबी एक्ट के मुताबिक, बोर्ड में 4 होल टाइम मेंबर होने चाहिए। सेबी के बोर्ड में एक चेयरमैन और 4 पार्ट-टाइम मेंबर होते हैं। अभी सेबी के बोर्ड में 3 होल टाइम मेंबर हैं। इनमें अनंत नारायण जी, अमरजीत सिंह और कमलेश चंद्र वार्ष्णेय शामिल हैं।

सेबी के बोर्ड में 4 होल टाइम मेंबर्स

सब समाचार

+ और भी पढ़ें