Get App

Hot Stocks: 2-3 हफ्तों में ही करना चाहते हैं डबल डिजिट कमाई, इन स्टॉक्स को अपने पोर्टफोलियो में करें शामिल

बैंक निफ्टी 39,800 के ऊपर टिके रहने में कामयाब रहता है तो फिर आगे आने वाले हफ्तों में ये अपना ऑल टाइम हाई एक बार फिर से हासिल करता नजर आ सकता है। वहीं अगर यह वीकली क्लोजिंग बेसिस पर 39,000 के नीचे फिसलता है तो इसमें और कमजोरी आ सकती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 12, 2022 पर 2:25 PM
Hot Stocks: 2-3 हफ्तों में ही करना चाहते हैं डबल डिजिट कमाई, इन स्टॉक्स को अपने पोर्टफोलियो में करें शामिल
फाइजर में 4100 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 4800 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। 2-3 हफ्तों में ही इस स्टॉक में 11 फीसदी रिटर्न मिल सकता है

Jigar S Patel, Anand Rathi Shares & Stock Brokers

आनंद राठी के जिगर एस पटेल का कहना है कि पिछले 16 कारोबारी सत्रों से निफ्टी 17200 - 18000 के रेंज में कारोबार कर रहा है। इसने 17900-18000 के रिवर्सल जोन के साथ एक बियरिश शॉर्क पैटर्न बना लिया है। इंडेक्स के मूवमेंट पर नजर डालें तो इस हफ्ते दो स्थितियां संभव हैं। पहली ये है कि अगर निफ्टी वीकली स्केल पर 18000 केऊपर बंद होने में कामयाब रहता है तो फिर इसमें आने वाले हफ्तों में 18500 का स्तर देखने को मिल सकता है। दूसरी स्थिति यह बनती है कि अगर निफ्टी 17500 के नीचे बंद होता है तो फिर इसमें हमें नीचे की तरफ 17000 का स्तर देखने को मिल सकता है। ऐसे में वर्तमान बाजार स्थिति में हेजिंग सबसे बेहतर रणनीति होगी।

MEDPLUS, इंफोसिस और विप्रो पर ब्रोकरेज फर्मों से जानें खरीदें, बेचें या करना है होल्ड

बैंक निफ्टी की बात करें तो पिछले कुछ हफ्तों से इसमें हमें 2500 अंकों की तेजी देखने को मिली है। और यह पिछले कारोबारी के दिन 40,400 के करीब बंद हुआ। वर्तमान में बैंक निफ्टी 41,830 से अपने ऑल टाइम हाई से सिर्फ 1400 अंक पीछे नजर आ रहा है। बता दें कि बैंक निफ्टी ने 25 अक्टूबर 2021 को अपना ऑल टाइम हाई बनाया था। अगर बैंक निफ्टी 39,800 के ऊपर टिके रहने में कामयाब रहता है तो फिर आगे आने वाले हफ्तों में ये अपना ऑल टाइम हाई एक बार फिर से हासिल करता नजर आ सकता है। वहीं अगर यह वीकली क्लोजिंग बेसिस पर 39,000 के नीचे फिसलता है तो इसमें और कमजोरी आ सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें