Get App

Rakesh Jhunjhunwaala के इस शेयर ने एक महीने में दिया 46% रिटर्न, क्या है आपके पास?

स्टार हेल्थ एंड अलायड इंश्योरेंस कंपनी का शेयर बुधवार, 27 जुलाई को बीएसई पर इंट्राडे में 10 फीसदी बढ़कर 769 रुपये के स्तर पर पहुंच गया

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 27, 2022 पर 4:08 PM
Rakesh Jhunjhunwaala के इस शेयर ने एक महीने में दिया 46% रिटर्न, क्या है आपके पास?
स्टार हेल्थ के जून, 2022 में समाप्त तिमाही के नतीजों को मंजूरी देने के लिए बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मीटिंग 29 जुलाई, 2022 को होनी है

Rakesh Jhunjhunwala Shares : राकेश झुनझुनवाला के निवेश वाली स्टार हेल्थ एंड अलायड इंश्योरेंस कंपनी (Star Health and Allied Insurance Company) का शेयर बुधवार, 27 जुलाई को बीएसई पर इंट्राडे में 10 फीसदी बढ़कर 769 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। जनरल इंश्योरेंस कंपनी के शेयर ने 1 जुलाई को 469.05 रुपये का अपना रिकॉर्ड लो छूआ था और तब से से शेयर 64 फीसदी मजबूत हो चुका है। पिछले एक महीने में शेयर शानदार प्रदर्शन करते हुए 48 फीसदी का रिटर्न दे चुका है, जबकि इस दौरान एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) में 4.4 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है।

झुनझुनवाला की कितनी है हिस्सेदारी

स्टार हेल्थ का शेयर देश के दिग्गज इनवेस्टर्स में शुमार राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में शामिल है। वह कंपनी के प्रमोटर भी हैं। 31 मार्च, 2022 तक राकेश झुनझुनवाला (14.4 फीसदी) और उनकी पत्नी रेखा झुनझुनवाला (3.11 फीसदी) की कंपनी में कुल 17.51 फीसदी हिस्सेदारी थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें