भारतीय शेयर बाजारों में पिछले कुछ महीनों से लगातार गिरावट जारी है। 2025 में अबतक यह दुनिया के सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले शेयर बाजारों में से एक रहा है। वैल्यूएशन गुरु कहे जाने वाले अश्वथ दामोदरन का मानना है इस गिरावट के बावजूद भारतीय शेयर बाजार अभी भी दुनिया में सबसे महंगे बने हुए हैं। दिलचस्प बात यह है कि इस साल अब तक चीन के शंघाई इंडेक्स ने भारत के सेंसेक्स की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है। दामोदरन, न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी के स्टर्न स्कूल ऑफ बिजनेस में प्रोफेसर हैं।
