Get App

Nifty Outlook: 15 अप्रैल को 24000 पर रहेगी बुल्स की नजर, एक्सपर्ट्स से जानिए अहम सपोर्ट और रेजिस्टेंस लेवल

Nifty Outlook: भारतीय बाजार अहम मोड़ पर है। सपोर्ट बरकरार है, लेकिन ऊपर रुकावट बनी हुई है। ग्लोबल संकेत और कच्चे तेल में तेजी के बीच आगे बाजार किस दिशा में जाएगा, जानिए एक्सपर्ट्स से।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Apr 14, 2026 पर 4:09 PM
Nifty Outlook: 15 अप्रैल को 24000 पर रहेगी बुल्स की नजर, एक्सपर्ट्स से जानिए अहम सपोर्ट और रेजिस्टेंस लेवल
HDFC Securities के नागराज शेट्टी के मुताबिक, सोमवार की कमजोरी के बावजूद बाजार का शॉर्ट टर्म ट्रेंड टूटा नहीं है।

Nifty Outlook: भारतीय शेयर बाजार फिलहाल काफी अजीब लेवल पर है। यहां नीचे की तरफ सपोर्ट बना हुआ है, लेकिन ऊपर जाते ही रुकावट आ रही है। ऐसे में बुधवार को बाजार खुलने पर पिछले दो दिनों के ग्लोबल घटनाक्रम का असर साफ देखने को मिल सकता है।

अगर सोमवार की बात करें, तो वीकली एक्सपायरी और मंगलवार की छुट्टी से पहले बाजार पर दबाव नजर आया। कमजोर ग्लोबल संकेत और कच्चे तेल की कीमतों में तेज बढ़ोतरी के चलते निफ्टी 24,000 के नीचे फिसल गया। हालांकि गिरावट के बाद बाजार ने मजबूती भी दिखाई। निफ्टी ने हाल का गैप भरने की कोशिश की और दिन के निचले स्तर से रिकवरी करते हुए आखिर में 23,800 के ऊपर बंद हुआ।

शुरुआती झटका से संभला बाजार

बाजार की शुरुआत करीब 460 अंकों की गिरावट के साथ हुई थी। इसकी वजह अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत में आई रुकावट रही। लेकिन निचले स्तरों पर खरीदारी आई, जिससे इंडेक्स अपने लो से करीब 300 अंक रिकवर कर सत्र के उच्च स्तर के करीब बंद हुआ।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें