Infosys Share Price: आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी इंफोसिस के शेयर आज इंट्रा-डे में 2 फीसदी से अधिक टूट गए। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स BSE Sensex और Nifty 50 ने जोरदार वापसी तो की लेकिन इंफोसिस के शेयर अभी भी रेड जोन में बने हुए हैं। मार्च तिमाही के कमजोर नतीजे ने इसके शेयरों को तगड़ी चोट दी है। इसका रेवेन्यू और प्रॉफिट बढ़ा तो है लेकिन यह मार्केट की उम्मीद से कम रही। दिन के आखिरी में BSE पर यह 0.63 फीसदी की गिरावट के साथ 1411.60 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 2.88 फीसदी टूटकर 1379.70 रुपये के भाव तक आ गया था।
