Mahindra & Mahindra Group: इस साल शेयर बाजार में रिकॉर्ड तेजी देखने को मिल रही है। आज के कारोबार में 30 शेयरों वाले सेंसेक्स में 450 अंकों से ज्यादा तेजी रही और यह 61806 के लेवल पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी भी तेजी देखने को मिली और यह 18400 के पार बंद हुआ है। हाल ही में शेयर बाजार ने अपने रिकॉर्ड हाई को टच किया था। हालांकि, उतार-चढ़ाव का दौर अब भी देखने को मिल रहा है। महिंद्रा & महिंद्रा ग्रुप (M&M Group) की 9 में से 5 शेयरों ने इस साल 2022 में अच्छा प्रदर्शन किया है। हालांकि, M&M ग्रुप के ओवरऑल मार्केट कैप की बात करें तो पिछले साल के मुकाबले यह फ्लैट है। दरअसल, ग्रुप की टेक कंपनी Tech Mahindra के शेयरों में इस साल 43 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। 16 दिसंबर, 2022 को M&M ग्रुप का मार्केट कैप 3,13,023 करोड़ रुपये रहा, जबकि 31 दिसंबर, 2021 को यह 3,19,895 रुपये था। आइए देखते हैं कि ग्रुप की अलग-अलग कंपनियों ने इस साल कैसा प्रदर्शन किया है।