Stock market : फेड आउटकम से पहले आज बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। सेंसेक्स निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए हैं। आज मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में दबाव देखने को मिला है। निफ्टी बैंक बढ़त के साथ बंद हुआ है। IT, फार्मा, मेटल और तेल-गैस शेयरों में बिकवाली रही। एनर्जी, PSE, और इंफ्रा शेयरों पर दबाव रहा। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 131 अंक गिरकर 82,948 पर और निफ्टी 41 अंक गिरकर 25,378 पर बंद हुआ है।
