Get App

कोरोना के डर से घबराया बाजार, आज इन स्टॉक्स में दिखी सबसे ज्यादा हलचल

आज 21 दिसंबरको सेंसेक्स, निफ्टी 1% गिरावट के साथ बंद हुए। इतना ही नहीं सेंसेक्स, निफ्टी 1 महीने के निचले स्तर पर बंद हुए। सेक्टोरल इंडेक्स पर नजर डालें तो मिडकैप, स्मॉलकैप इंडेक्स में बिकवाली नजर आई। जबकि फार्मा और IT शेयर आज मजबूती के साथ कारोबार करते हुए दिखाई दिये। निफ्टी 179.70 अंक या 0.98% की गिरावट के साथ 18205.60 पर बंद हुआ

Sandip Dasअपडेटेड Dec 21, 2022 पर 5:38 PM
कोरोना के डर से घबराया बाजार, आज इन स्टॉक्स में दिखी सबसे ज्यादा हलचल
Lupin में ने इंदौर में रिजनल रिफरेंस लैबोरेटरी की शुरुआत की। इसके बाद आज स्टॉक में 3 प्रतिशत से अधिक का उछाल देखने को मिला

बेंचमार्क इंडेक्सेस (Benchmark indices) 21 दिसंबर को गहरे लाल रंग में बंद हुए। बीएसई का सेंसेक्स (Sensex) 635.05 अंक या 1.03% की गिरावट के साथ 61067.24 पर बंद हुआ। एनएसई का निफ्टी (Nifty) 179.70 अंक या 0.98% की गिरावट के साथ 18205.60 पर बंद हुआ। कोरोना के डर से आज बाजार घबराया हुआ नजर आया। सेंसेक्स, निफ्टी 1% गिरावट के साथ बंद हुए। आज सेंसेक्स, निफ्टी 1 महीने के निचले स्तर पर बंद हुए। वहीं सेक्टोरल इंडेक्स पर नजर डालें तो मिडकैप, स्मॉलकैप इंडेक्स में बिकवाली देखने को मिली। जबकि फार्मा और IT शेयर आज मजबूती के साथ कारोबार करते हुए नजर आये। आज किन स्टॉक्स में सबसे ज्यादा एक्शन रहा। डालते हैं उस पर एक नजर-

Lupin | CMP: Rs 750.95 | ल्यूपिन डायग्नोस्टिक्स ने इंदौर में रिजनल रिफरेंस लैबोरेटरी की शुरुआत की। मध्य भारत में अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए कंपनी ने ये शुरुआत की इसके बाद आज स्टॉक में 3 प्रतिशत से अधिक की छलांग देखने को मिली।

GAIL India | CMP: Rs 94.90 | आज शेयर का भाव 3 प्रतिशत गिर गया। मित्सुई ओएसके लाइन्स और गेल (इंडिया) ने एक नया एलएनजी कैरियर बनाने और मौजूदा एलएनजी कैरियर के संयुक्त स्वामित्व के लिए एक टाइम चार्टर समझौता किया।

Shyam Metalics | CMP: Rs 299.05 | फर्म द्वारा स्टेनलेस स्टील ऑर वायर रॉड एंड बार मिल बिजनेस में प्रवेश करने के लिए मित्तल कॉर्प का अधिग्रहण करने के बाद स्टॉक में 2 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें