Get App

Multibagger Stock: 6100 रुपये के निवेश पर कम समय में ही बना दिया करोड़पति, अब एक्सपर्ट दे रहे बेचने की सलाह

Multibagger Stock: केमिकल सेक्टर की इस कंपनी के शेयरो ने इतनी तेज उड़ान भरी कि महज 20 साल में 6100 रुपये के निवेश पर निवेशक करोड़पति बन गए। हालांकि इसकी तेजी थमती दिख रही है और मार्केट एक्सपर्ट्स इसे बेचने की सलाह दे रहे हैं। घरेलू ब्रोकरेज फर्म ने इस स्टॉक को सेल रेटिंग दी है। पिछले पांच महीने में यह 18 फीसदी टूट चुका है

Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Feb 10, 2023 पर 11:20 PM
Multibagger Stock:  6100 रुपये के निवेश पर कम समय में ही बना दिया करोड़पति, अब एक्सपर्ट दे रहे बेचने की सलाह
विनती ऑर्गेनिक्स का दिसंबर 2022 तिमाही में एडजस्टेड नेट प्रॉफिट 10 फीसदी उछल गया जो ब्रोकरेज फर्म एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुमान से अधिक रहा। अनुमान से कम कच्चे माल की लागत और ऑपरेटिंग खर्चों में कमी के चलते इसका नेट प्रॉफिट बढ़ा। (Image- Pixabay)

Multibagger Stock: केमिकल सेक्टर की दिग्गज कंपनी विनती ऑर्गेनिक्स (Vinati Organics) के शेयरो ने इतनी तेज उड़ान भरी है कि महज 20 साल में 6100 रुपये के निवेश पर निवेशक करोड़पति बन गए। हालांकि इसकी तेजी थमती दिख रही है और मार्केट एक्सपर्ट्स इसे बेचने की सलाह दे रहे हैं। घरेलू ब्रोकरेज फर्म एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने विनती ऑर्गेनिक्स का टारगेट प्राइस 1690 रुपये (Vinati Organics Target Price) फिक्स किया है जो मौजूदा भाव से 13 फीसदी डिस्काउंट पर है। इसके शेयर आज बीएसई पर 1940 रुपये (Vinati Organics Share Price) पर बंद हुए हैं।

ब्रोकरेज ने क्यों दी Vinati Organics को सेल रेटिंग

विनती ऑर्गेनिक्स का दिसंबर 2022 तिमाही में एडजस्टेड नेट प्रॉफिट 10 फीसदी उछल गया जो ब्रोकरेज फर्म एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुमान से अधिक रहा। अनुमान से कम कच्चे माल की लागत और ऑपरेटिंग खर्चों में कमी के चलते इसका नेट प्रॉफिट बढ़ा। हालांकि इसका रेवेन्यू मिक्स एटीबीएस से शिफ्ट होकर ब्यूटिल बेंजीन, ब्यूटिल फिनॉल और अन्य प्रोडक्ट्स की तरफ हो गया जिसमें मार्जिन कम है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें