Get App

Multibagger Stocks: 12462% रिटर्न, सिर्फ ₹80000 के निवेश पर बने करोड़पति, इस शेयर ने मचा दिया धमाल

Multibagger Stocks: आमतौर पर माना जाता है कि पेनी स्टॉक्स ही मल्टीबैगर साबित होते हैं। ऐसा नहीं है। कुछ शेयर ऐसे भी हैं जिनके भाव 100-200 रुपये हों, वह भी करोड़पति बनाने का दम रखते हैं। ऐसा ही एक शेयर है जिसने निवेशकों को फटाफट करोड़पति बना दिया है और महज 80 हजार रुपये के निवेश पर ही

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Oct 17, 2024 पर 4:43 PM
Multibagger Stocks: 12462% रिटर्न, सिर्फ ₹80000 के निवेश पर बने करोड़पति, इस शेयर ने मचा दिया धमाल
Multibagger Stocks: सीमेंट सेक्टर की कंपनी श्री सीमेंट के शेयरों ने निवेशकों की ताबड़तोड़ कमाई कराई है। आज इसके शेयर 24 हजार रुपये का पार है लेकिन कभी यह 200 रुपये के भी नीचे था।

Multibagger Stocks: सीमेंट सेक्टर की कंपनी श्री सीमेंट के शेयरों ने निवेशकों की ताबड़तोड़ कमाई कराई है। आज इसके शेयर 24 हजार रुपये के पार हैं लेकिन कभी यह 200 रुपये के भी नीचे था। करीब 20 साल पहले इसके शेयर 200 रुपये के नीचे थे और महज 20 साल में इसने 80 हजार रुपये के निवेश पर ही निवेशकों को करोड़पति बना दिया है। आज की बात करें तो मार्केट में मुनाफावसूली का दबाव है तो इसके शेयर भी फिसल गए। आज BSE पर यह 1.0 फीसदी की गिरावट के साथ 24201.00 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 24492.55 रुपये के हाई और 24046.60 रुपये के निचले लेवल तक आया था।

Shree Cement ने 20 साल में बना दिया करोड़पति

श्री सीमेंट के शेयर 15 अक्टूबर 2004 को 192.65 रुपये पर थे और अब यह 24201.00 रुपये पर है यानी कि 20 साल में 80 हजार रुपये के निवेश पर ही निवेशक करोड़पति बन गए गए यानी कि 12462 फीसदी रिटर्न मिला। अब एक साल में शेयरों के चाल की बात करें तो 1 फरवरी 2024 को यह एक साल के हाई 30,710.15 रुपये पर था। इस लेवल से 4 महीने में यह करीब 23 फीसदी फिसलकर 4 जून 2024 को 23714.05 रुपये पर आ गया जो इसके शेयरों के लिए एक साल का निचला स्तर है। हालांकि इसके बाद रिकवरी शुरू हुई लेकिन उतार-चढ़ाव के साथ फिलहाल यह करीब 2 फीसदी ही रिकवर हो पाया है और अभी भी एक साल के हाई से यह 21 फीसदी डाउनसाइड है।

अब आगे क्या है रुझान?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें