Polycab Share Price: केबल और वायर बनाने वाली कंपनी पॉलीकैब इंडिया पर इनकम टैक्स विभाग ने छापे मारे हैं। इस छापे में क्या मिला, क्या नहीं मिला, इसे लेकर कंपनी और इनकम टैक्स विभाग दोनों की ओर से अभी कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि दुनिया की जानी-मानी ब्रोकरेज फर्म गोल्डमैन सैक्स का मानना है कि इस पूरे इनकम टैक्स हंगामे के बीच कंपनी के शेयरों में अच्छा मुनाफा कमाने का शानदार मौका है। पॉलीकैब इंडिया के परिसरों में इनकम टैक्स छापे की खबर पिछले हफ्ते आई थी, लेकिन ये छापे दिसंबर 2023 में पड़े थे। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने कंपनी के करीब 50 ठिकानों पर छापे मारे थे। विभाग ने बताया कि उसे करीब 1,000 करोड़ रुपये के अनअकाउंटेड यानी बिना हिसाब-किताब वाली कैश बिक्री की जानकारी मिली है।
