Get App

Rishabh Instruments IPO Listing: 4% प्रीमियम पर शेयरों की एंट्री, मुनाफा निकालें या नहीं, इन रिस्क पर लें फैसला

Rishabh Instruments IPO Listing: ऋषभ इंस्ट्रूमेंट्स के आईपीओ को निवेशकों का तगड़ा रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 31 गुना से अधिक भरा था। अब आज इसकी घरेलू मार्केट में एंट्री हुई है। इस इश्यू के तहत नए शेयर जारी हुए हैं और ऑफर फॉर सेल के तहत भी शेयरों की बिक्री हुई है। चेक करें कि नए शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कैसे होगा और इस कंपनी में निवेश को लेकर रिस्क क्या हैं

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Sep 11, 2023 पर 10:18 AM
Rishabh Instruments IPO Listing: 4% प्रीमियम पर शेयरों की एंट्री, मुनाफा निकालें या नहीं, इन रिस्क पर लें फैसला
Rishabh Instruments IPO Listing: ऋषभ इंस्ट्रूमेंट्स का 490.78 करोड़ रुपये का आईपीओ 30 अगस्त से 1 सितंबर तक खुला था। अब आज इसके शेयरों की लिस्टिंग हुई है।

Rishabh Instruments IPO Listing: ऋषभ इंस्ट्रूमेंट्स (Rishabh Instruments) के आईपीओ को निवेशकों का तगड़ा रिस्पांस मिला था और अब आज इसकी घरेलू मार्केट में धांसू एंट्री हुई है। आईपीओ निवेशकों को इसके शेयर 441 रुपये के भाव पर जारी हुए हैं। बीएसई पर आज इसके सफर की शुरुआत 460 रुपये के भाव पर हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को महज 4 फीसदी का लिस्टिंग गेन (Rishabh Instruments Listing Gain) मिला। लिस्टिंग के बाद शेयर सुस्त हुए हैं। फिलहाल यह 444.45 रुपये के भाव (Rishabh Instruments Share Price) पर ट्रेड कर रहा है यानी कि आईपीओ निवेशक आधे फीसदी से थोड़ा अधिक ही मुनाफे में हैं।

Rishabh Instruments IPO को मिला था तगड़ा रिस्पांस

ऋषभ इंस्ट्रूमेंट्स का 490.78 करोड़ रुपये का आईपीओ 30 अगस्त से 1 सितंबर तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों को शानदार रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 31.65 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाईड इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (QIB) का हिस्सा 72.54 गुना, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का 31.29 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 8.44 गुना भरा था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें