Share Market Update: शेयर बाजार के दोनों प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी गुरुवार 27 जुलाई को गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स जहां 440 अंक लुढ़क गया। वहीं निफ्टी गिरकर 18,650 के पास बंद हुआ। हालांकि मिडकैप शेयरों में तेजी रही, जिससे निवेशकों को अपना घाटा कम करने में मदद मिली। निवेशकों को आज शेयर बाजार में कुल 43,000 करोड़ रुपये का घाटा हुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स क्रमश: 0.48 और 0.07 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुए। वहीं सेक्टोरल इंडेक्स में ऑटो, ऑयल एंड गैस, बैंकिंग और एनर्जी शेयरों में गिरावट रही। जबकि दूसरी ओर फार्मा और रियल्टी शेयरों में अच्छी तेजी रही।
