Get App

Share Market Today: निवेशकों को ₹10000 करोड़ का फायदा, सेंसेक्स 91 अंक बढ़ा, लेकिन 'ट्रेड डील' बनी चिंता की वजह

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजारों में 1 जुलाई को काफी उतार-चढ़ाव भरा कारोबार देखने को मिला। कारोबार के अंत में, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 90.83 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 83,697.29 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 24.75 अंक चढ़कर 25,541.80 के स्तर पर पहुंच गया। मार्केट एक्सपर्ट्स ने बताया कि शेयर बाजार की आज की चाल भारत-अमेरिका के ट्रेड डील को लेकर बातचीत का असर दिखा

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jul 01, 2025 पर 4:15 PM
Share Market Today: निवेशकों को ₹10000 करोड़ का फायदा, सेंसेक्स 91 अंक बढ़ा, लेकिन 'ट्रेड डील' बनी चिंता की वजह
Share Market Today: BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज बढ़कर 461.26 लाख करोड़ हो गया

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजारों में 1 जुलाई को काफी उतार-चढ़ाव भरा कारोबार देखने को मिला। कारोबार के अंत में, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 90.83 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 83,697.29 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 24.75 अंक चढ़कर 25,541.80 के स्तर पर पहुंच गया। मार्केट एक्सपर्ट्स ने बताया कि शेयर बाजार की आज की चाल भारत-अमेरिका के ट्रेड डील को लेकर बातचीत का असर दिखा। यह बातचीत एक "नाजुक मोड़" पर है और अगर कोई समझौता नहीं हो पाता है, तो भारत को 26% तक के टैरिफ का सामना करना पड़ सकता है। इस अनिश्चितता ने निवेशकों के सेंटीमेंट पर असर डाला।

सेक्टोरल ट्रेंड भी मिला जुला रखा। पीएसयू बैंकिंग शेयरों में 0.7% की बढ़त देखने को मिली, जिससे यह टॉप गेनर सेक्टर रहा। इसके अलावा इंफ्रा और मेटल सेक्टर्स ने भी अच्छी मजबूती दिखाई। वहीं, मीडिया शेयरों में 1.5% की गिरावट आई। FMCG, आईटी और ऑटो सेक्टरों में भी कमजोरी देखने को मिली। वहीं बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स लगातार 7 दिनों की तेजी के बाद आज मामूली गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए।

निवेशकों ने ₹10,000 करोड़ कमाए

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 1 जुलाई को बढ़कर 461.26 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी सोमवार 30 जून को 461.16 लाख करोड़ रुपये रहा था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 10,000 करोड़ रुपये बढ़ा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 10,000 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें