Get App

Short Call: इंटरेस्ट रेट घटने की उम्मीदों के बीच मंदी की चर्चा क्यों हो रही है, Shilpa Medicare, Ola Electric क्यों सुर्खियों में हैं?

मार्केट्स की नजरें अमेरिका में इंटरेस्ट रेट में संभावित कमी पर लगी हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि फेडरल रिजर्व 25 या 50 बेसिस प्वाइंट्स की कमी इंटरेस्ट रेट में कर सकता है। फेडरल रिजर्व के फैसले की जानकारी इंडिया में 18 सितंबर को देर रात मिल पाएगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 18, 2024 पर 9:59 AM
Short Call: इंटरेस्ट रेट घटने की उम्मीदों के बीच मंदी की चर्चा क्यों हो रही है, Shilpa Medicare, Ola Electric क्यों सुर्खियों में हैं?
ओला इलेक्ट्रिक के शेयर 17 सितंबर को 9.7 फीसदी चढ़कर 118 रुपये पर बंद हुए।

एक बार फिर से 'रिसेशन' यानी मंदी की चर्चा शुरू हुई है। मंदी आती है तो स्टॉक मार्केट में हालात बदल जाएंगे। लेकिन, जल्दबाजी में कोई कदम उठाने से पहले हमें एक प्रमुख इंडिकेटर पर गौर करना होगा। यह है-10-2 साल का यील्ड स्प्रेड। यह क्या बताता है? दरअसल, यह 10 साल के बॉन्ड्स और 2 साल के बॉन्ड्स की यील्ड के बीच के फर्क को बताता है। उदाहरण के लिए अगर 10 साल के बॉन्ड्स की यील्ड 4 फीसदी है और 2 साल के बॉन्ड्स की यील्ड 3.75 फीसदी है तो स्प्रेड 0.25 फीसदी यानी 25 बेसिस प्वॉइंट्स है।

पिछले दो सालों में यह यील्ड कर्व (Yield Curve) निगेटिव में था, जो इस साल अगस्त के अंतिम हफ्ते में पॉजिटिव हो गया है। इतिहास यह बताता है कि जब-जब ऐसा होता है तो आर्थिक संकट देखने को मिलता है। 2007 का वित्तीय संकट (Financial Crisis), 2001 का रिसेशन (Recession) और यहां तक कि 1929 का ग्रेट डिप्रेशन (Great Depression) इसके उदाहरण हैं। आम तौर पर 10-2 स्प्रेड के पॉजिटिव होने के 6-24 महीने बाद रिसेशन शुरू होता है। 17 सितंबर, 2024 को 10-2 यील्ड स्प्रेड 0.06 फीसदी था। पॉजिटिव होने से पहले यह 112 हफ्तों तक निगेटिव में था, जिसकी शुरुआत जुलाई 2022 में हुई थी। हालांकि, यह ध्यान में रखना होगा कि यील्ड कर्व (10-2 स्प्रेड) भले ही एक स्ट्रॉन्ग इंडिकेटर है, लेकिन ऐसा नहीं है कि यह गलत नहीं हो सकता। यह सिर्फ एक संकेत देता है। इस बीच, मार्केट की नजरें अमेरिका में इंटरेस्ट रेट में संभावित कमी पर लगी हुई हैं।

Star Cement

स्टार सीमेंट के स्टॉक में 17 सितंबर को 4 फीसदी से ज्यादा तेजी आई। यह 216.10 रुपये पर बंद हुआ। स्टॉक में तेजी की वजह यह है कि कंपनी ने अपनी सालाना रिपोर्ट में अपने ग्रोथ प्लान के बारे में बताया है। बुल्स का कहना है कि देश के उत्तरपूर्वी इलाके में Star Cement की 23 फीसदी बाजार हिस्सेदारी है। इसके प्लांट्स लाइमस्टोन माइंस के करीब स्थित हैं। कंपनी की वित्तीय स्थिति मजबूत है, जिससे ग्रोथ को सपोर्ट मिलेगा। कंपनी क्षमता बढ़ाने और कॉस्ट घटाने पर फोकस कर रही है। कुछ क्षेत्रों में स्ट्रॉन्ग डिमांड का भी फायदा कंपनी को मिलेगा। उधर, बेयर्स की दलील है कि स्टार सीमेंट की काफी ज्यादा निर्भरता उत्तरपूर्वी बाजार पर है, जो ग्रोथ के लिए एक रिस्क है। मार्केट में प्रतियोगिता बढ़ रही है। ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट में भी इजाफा हो रहा है। इससे कंपनी के मार्जिन पर दबाव बढ़ सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें