Get App

Share Market Crash: ट्रंप टैरिफ समेत इन 4 कारणों से टूटा शेयर बाजार, सेंसेक्स में 600 अंकों की गिरावट, निफ्टी 24700 के नीचे

Stock Market Crash: भारतीय शेयर बाजारों में आज 31 जुलाई को भारी गिरावट देखने को मिली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत पर 25% टैरिफ लगाने के फैसले के बाद बाजार में चौतरफा बिकवाली देखी गई। इसके अलावा ट्रंप ने रूस से ऑयल और सैन्य उपकरण खरीदने के लिए भारत पर अतिरिक्त पेनाल्टी लगाने का भी ऐलान किया है, जिसके चलते निवेशकों का सेंटीमेंट और कमजोर हुआ। सुबह 10:30 बजे तक, सेंसेक्स में 618.88 अंकों या 0.76% की गिरावट आई

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Jul 31, 2025 पर 12:01 PM
Share Market Crash: ट्रंप टैरिफ समेत इन 4 कारणों से टूटा शेयर बाजार, सेंसेक्स में 600 अंकों की गिरावट, निफ्टी 24700 के नीचे
Share Market Crash: ट्रंप ने भारत से इंपोर्ट पर 25% टैरिफ और अतिरिक्त पेनाल्टी लगाने का ऐलान किया है

Stock Market Crash: भारतीय शेयर बाजारों में आज 31 जुलाई को भारी गिरावट देखने को मिली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत पर 25% टैरिफ लगाने के फैसले के बाद बाजार में चौतरफा बिकवाली देखी गई। इसके अलावा ट्रंप ने रूस से ऑयल और सैन्य उपकरण खरीदने के लिए भारत पर अतिरिक्त पेनाल्टी लगाने का भी ऐलान किया है, जिसके चलते निवेशकों का सेंटीमेंट और कमजोर हुआ। सुबह 10:30 बजे तक, सेंसेक्स में 618.88 अंकों या 0.76% की गिरावट आई और यह 80,862.98 पर कारोबार कर रहा था। वहीं, निफ्टी में 183.80 अंकों या 0.74% की गिरावट के साथ यह 24,671.25 के स्तर पर आ गया। निफ्टी पर रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारती एयरटेल, टाइटन और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया जैसे दिग्गज शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट देखी गई।

शेयर बाजार में आज की गिरावट के पीछे 4 बड़े कारण रहे-

1. अमेरिका द्वारा भारत पर टैरिफ लगाना

शेयर बाजार में आज की गिरावट के पीछे सबसे बड़ी वजह रही अमेरिका का टैरिफ ऐलान। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत से आने वाले सभी वस्तुओं पर 25 पर्सेंट का टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। ये टैरिफ दर 1 अगस्त से लागू हो जाएगी। इसके अलावा उन्होंने रूस से कच्चे तेल और सैन्य उपकरणों की खरीद के लिए भारत पर अतिरिक्त पेनल्टी भी लगाए जाने का ऐलान किया है। हालांकि इस अतिरिक्त पेनाल्टी की दर कितनी होगी, इसे लेकर अभी अनिश्चितता बनी हुई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें