Get App

Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

Stock Market News: ग्लोबल बाजारों से आज अच्छे संकेत मिल रहे हैं। एशियाई बाजारों में मजबूत है। गांधी नगर के गिफ्ट निफ्टी से निफ्टी के 20200 के करीब खुलने के संकेत मिल रहे हैं। वहीं खुदरा महंगाई दर के आंकड़े के बाद कल अमेरिकी बाजार मिले-जुले बंद हुए थे। अमेरिका में खुदरा महंगाई की रफ्तार बढ़ी है। अगस्त में अमेरिकी महंगाई दर 3.2 फीसदी से बढ़कर 3.7 रही है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 14, 2023 पर 8:51 AM
Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर
Stock Market : 13 सितंबर को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 1631.63 करोड़ रुपए की बिकवाली की। इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 849.86 करोड़ रुपए की खरीदारी की

Stock Market News : बेंचमार्क सेंसेक्स और निफ्टी इंडेक्स के 14 सितंबर को बढ़त के साथ खुलने की संभावना दिख रही है। गिफ्ट निफ्टी 33 अंकों की बढ़त के साथ ब्रॉडर इंडेक्स के लिए सकारात्मक शुरुआत के संकेत दे रहा है। उधर कल 13 सितंबर को बीएसई सेंसेक्स 246 अंक बढ़कर 67467 पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 77 अंक चढ़कर 20070 के नए हाई पर बंद हुआ था। डेली चार्ट पर निफ्टी ने एक बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया था। हालांकि पूरे सत्र के दौरान निफ्टी पिछले दिन की ट्रेडिंग रेंज के भीतर की कारोबार करता दिखा था।

पिवट प्वाइंट कैलकुलेटर से संकेत मिलता है कि निफ्टी को आज 19979 पर सपोर्ट मिल सकता है। इसके बाद 19943 और 19884 पर अगले सपोर्ट दिख रहे हैं। ऊपरी स्तरों पर निफ्टी के लिए 20095 पर पहला रजिस्टेंस है। जिसके बाद 20131 और 20190 पर अगले रजिस्टेंस दिख रहे हैं।

करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।

गिफ्ट निफ्टी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें