Get App

Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

Stock Market News : बाजार जानकारों का कहना है कि 20100 पर मजबूत पुट राइटिंग ने बाजार का सेंटीमेंट मजबूत किया है। जब तक निफ्टी 20000 अंक से ऊपर रहेगा बाजार में तेजी बनी रहने की उम्मीद है। पिवट प्वाइंट कैलकुलेटर से संकेत मिलता है कि निफ्टी को 20146 पर सपोर्ट मिल सकता है। इसके बाद 20124 और 20089 पर अगले बड़े सपोर्ट हो सकते हैं।

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 18, 2023 पर 8:41 AM
Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर
Stock Market : 15 सितंबर को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 164.42 करोड़ रुपए की खरीदारी की। इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने भी 1,938.57 करोड़ रुपए की खरीदारी की

Stock Market News: बेंचमार्क सेंसेक्स और निफ्टी इंडेक्स के 18 सितंबर को हल्की बढ़त के साथ खुलने की उम्मीद दिख रही है। गिफ्ट निफ्टी 25 अंकों की बढ़त के साथ देश में ब्रॉडर इंडेक्सेज के तेजी के साथ खुलने को संकेत दे रहा है। 15 सितंबर को बाजार नए रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। इस दिन निफ्टी 50 इंडेक्स इतिहास में पहली बार इंट्राडे में 20200 अंक के पार जाता दिखा था। अच्छे ग्लोबल संकेत, वोलैटिलिटी में गिरावट और ऑटो, बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेज, टेक और फार्मा शेयरों में तेजी ने रैली को गति दी थी।

पिछले कारोबारी दिन बीएसई सेंसेक्स 320 अंक बढ़कर 67839 पर और निफ्टी 89 अंक बढ़कर 20192 पर बंद हुआ था। निफ्टी ने डेली चार्ट पर हल्के अपर शैडो के साथ एक बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया था। जिसके चलते लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में हायर हाई और हायर लो का फॉर्मेशन हुआ था।

एलकेपी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ तकनीकी विश्लेषक रूपक डे का कहना है कि 20100 पर मजबूत पुट राइटिंग ने बाजार का सेंटीमेंट मजबूत किया है। जब तक निफ्टी 20000 अंक से ऊपर रहेगा बाजार में तेजी बनी रहने की उम्मीद है।

पिवट प्वाइंट कैलकुलेटर से संकेत मिलता है कि निफ्टी को 20146 पर सपोर्ट मिल सकता है। इसके बाद 20124 और 20089 पर अगले बड़े सपोर्ट हो सकते हैं। वहीं, ऊपर की तरफ निफ्टी के लिए 20217 पर पहला रजिस्टेंस हो सकता है, इसके बाद 20239 और 20274 पर अगले रजिस्टेंस हो सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें