जाने-माने फंड मैनेजर और अबक्कस एएमसी (Abakkus AMC) के फाउंडर सुनील सिंघानिया (Sunil Singhania) ने निवेशकों को कुछ स्मॉल और मिडकैप शेयरों में आई भारी तेजी के प्रति आगाह किया। हालांकि उन्होंने कहा कि मार्केट का ओवरऑल वैल्यूएशन वाजिब दिख रहा है। सिंघानिया ने बताया कि अपनी बिक्री के 17-18 गुना पर कारोबार करने वाली कुछ सरकारी डिफेंस कंपनियों को ऊंचे वैल्यूएशन का सामना करना पड़ रहा है। इसी तरह, रेलवे से जुड़ी कंपनियों और इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) में निवेश का ऐलान करने वाली कंपनियों के शेयरों की कीमतों में उछाल आया है, लेकिन उनके लाभ में कोई खास बढ़ोतरी नहीं हुई है, जिससे इन सेगमेंट में बुलबुला बनता दिख रहा है।
